राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 7,680 नये मामले,127 और लोगो की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 7,680 नये मामले,127 और लोगो की मौत

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 7,680 नये मामले,127 और लोगो की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: May 20, 2021 1:07 pm IST

जयपुर, 20 मई (भाषा) राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोनावायरस के 7,680 नये मामले सामने आये जबकि इस घातक संक्रमण से 127 और लोगो की मौत हो गई।

चिकित्सा विभाग की ओर से बृहस्पतिवर शाम को जारी आंकडों के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 16,705 लोगों के ठीक होने से राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।

विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को जयपुर में 1,517, जोधपुर में 601, बीकानेर में 453, कोटा-सीकर में 427-427, उदयपुर में 401,गंगानगर में 302 तथा अलवर एवं बाडमेर में 301-301 नये मरीज सामने आये।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 127 लोगो की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस घातक बीमारी से कुल 7346 लोगो की मौत हो चुकी है।

आंकडों के अनुसार राज्य में अभी 1,43,974 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं। बुधवार को यह संख्या 1,53,126 थी।

रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार को इस संक्रमण से 16,705 लोग ठीक हुए। राज्य में अब तक 7,45,873 लोग इस संक्रमण से संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में