7th pay commission latest Update : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA को लेकर नया सर्कुलर जारी, अब मिलेंगे 25 हजार रुपए
7th pay commission latest Update : सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, DA को लेकर नया सर्कुलर जारी, अब मिलेंगे 25 हजार रुपए
7th pay commission latest Update
नई दिल्ली : महंगाई भात्ते में बढ़ोतरी का लंबे समय से इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को इस महीने के अंत तक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इसी महीने होने वाले बैठक के बाद डीए बढ़ाने को लेकर फैसला किया जा सकता है। इसी बीच सरकार ने नवोदय विद्यालय स्कूल में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल, शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक सर्कुलर के तहत एनवीएस के प्रधानाध्यापकों के मेडिकल क्लेम की सीमा को पांच हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दिया गया है। हालांकि, यह मेडिकल क्लेम तभी मिलेगा जब इलाज सरकारी या सीजीएचएस मान्यता प्राप्त अस्पताल में कराया गया हो।
Read More: कम कीमत में मिलेगी लग्जरी कार, Alto को रिच लुक दे रही मारुति, बदल जाएंगे ये फीचर्स
शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार कर्मचारी अपने या अपने परिवार के सदस्यों के ईलाज के एवज में क्लेम कर ले सकता है। हालांकि इस क्लेम के लिए कर्मचारी का नाम सीजीएस कार्ड में दर्ज होना चाहिए। सर्कुलर के अनुसार नवोदय विद्यालय के कर्मचारियों के लिए मेडिकल क्लेम की अधिकतम सीमा के संबंध में नियम और शर्तें वही रहेंगी, जो पहले थीं।
सूत्रों के अनुसार डीए का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। जानकारी के अनुसार 26 जून 2021 को जेसीएम की राष्ट्रीय परिषद (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) और वित्त मंत्रालय के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार उनके बकाए डीए के बारे में निर्णय लिया जाना है। इसके अलावा इस बैठक में पेंशनधारियों के डीआर के भुगतान के संदर्भ में निर्णय लिया जाना है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2021 से अपने कर्मचारियों को फिर से महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा की थी। यदि फैसला कर्मचारियों के पक्ष में होता है तो इससे लगभग 52 लाख कर्मचारी और 60 लाख केंद्रीय पेंशनधारियों को लाभ मिलेगा।
Read More: मां और बच्चे की सुलझ नहीं पाई मर्डर मिस्ट्री, लापता पति का भी मिला शव

Facebook


