उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 831 नये मामले सामने आये

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 831 नये मामले सामने आये

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 831 नये मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: September 4, 2020 7:10 pm IST

देहरादून, चार सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड—19 के 831 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 23,011 पहुंच गई। इसके अलावा 12 और मरीजों की महामारी से मृत्यु हो गयी।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 205 नये मामले देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 163 और नैनीताल में 131 मरीज सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को कोरोना वायरस से प्रदेश में 12 और मरीजों की मौत हो गई जिससे प्रदेश में अब तक महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 312 हो गयी है।

प्रदेश में अब तक कुल 15,447 लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7187 है।

प्रदेश में कोविड-19 के 65 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

भाषा दीप्ति देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में