शहमात The Big Debate: अब UCC की बारी.. इधर विरोध की तैयारी! आदिवासियों की आड़ में समान नागरिक संहिता पर निशाना, विपक्ष की असल आपत्ति किस बात पर है?
अब UCC की बारी.. इधर विरोध की तैयारी! आदिवासियों की आड़ में समान नागरिक संहिता पर निशाना, Uniform Civil Code targeted under the guise of tribals

रायपुरः CG News बीजेपी ने एक देश-एक कानून की राह पर आगे बढते हुए सभी बीजेपी शासित राज्यों में UCC पर कदम बढ़ा दिए हैं। उत्तराखंड, गुजरात, असम के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान के साथ छत्तीसगढ़ में UCC पर कमेटियां बनाकर राज्यों में UCC लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विपक्ष इसे बीजेपी का चुनावी ऐजेंडा बताकर सियासी प्रपंच, गैर-जरूरी बता रहा है तो वहीं भाजपा, कांग्रेस की समझ पर सवाल उठाकर इसे वक्त की जरूरत बता रहा है।
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में साय सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। गुरुवार शाम को राज्य सरकार ने यूसीसी के अध्ययन, सुझाव और प्रारूप तैयार करने, एक उच्चस्तरीय समिति का गठित कर दी है। समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी, जबकि शत्रुघ्न सिंह, एम.के. राउत, मोहन पवार और ज्योति रानी सिंह इसके कमेटी के सदस्य हैं। एक तरफ सरकार की तैयारी है तो दूसरी तरफ विपक्ष का विरोध पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने UCC को पेंचीदा विषय बताते हुए इसे गैर जरूरी बताया। कहा UCC सत्ता बचाने भाजपा का प्रपंच मात्र है। वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धनेंद्र साहू ने आदिवासियों के अधिकारों की दुहाई देते हुए, सबके लिए एक से कानून को उचित नहीं बताया।
इधर, विपक्ष की आपत्तियों सिरे प्रदेश सरकार ने सिरे खारिज किया। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने दावा किया कि आदिवासी समाज UCC से प्रभावित नहीं होगा। UCC किसी भी आदिवासी परम्परा को प्रभावित नहीं करेगा। देश में सबके लिए एक कानून जरूरी है। इससे लव जिहाद, धर्मांतरण जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। उत्तराखंड, गुजरात, असम और गोवा के बाद अब मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में UCC पर सरकारें आगे बढ़ चुकी हैं। बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि देश में सबके लिए एक कानून जरूरी है इससे कई कुरीतियां और अपराधों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी, जबकि विपक्ष बार-बार आदिवासियों के अधिकार और विविधता के बहाने इसके विरोध में है, सवाल ये है, जब सरकार बार-बार ये साफ कर चुकी है कि UCC से आदिवासियों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे तो फिर विपक्ष की असल आपत्ति किस बात पर है?
https://www.youtube.com/watch?v=lY_zA0YzP0Q
इन्हें भी पढ़ें:-
- प्रधानमंत्री मोदी ने बंकिम चंद्र चटोपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि दी
- असम: कामाख्या मंदिर के कपाट भक्तों के लिए फिर से खुले, अंबुबाची मेला समाप्त
- एआई सेवाओं से भारतीय आईटी कंपनियों को 10-12 अरब डॉलर का राजस्व: नासकॉम
- अमरनाथ यात्रा : श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को सुरक्षा एजेंसियों का व्यापक अभियान
- नौकरी के लालच में बेटे ने पिता की हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को दी सुपारी,गिरफ्तार
- जम्मू-कश्मीर : उप राज्यपाल सिन्हा, मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने आशूरा पर इमाम हुसैन को याद किया
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Uniform Civil Code targeted under the guise of tribals
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm