पंजाब में कोविड-19 के 890 नए मामले, 25 लोगों की मौत

Ads

पंजाब में कोविड-19 के 890 नए मामले, 25 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 10, 2020 / 07:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर (भाषा) पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 890 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,317 हो गई। वहीं संक्रमण से 25 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,798 हो गई।

राज्य में मोहाली से 125, गुरदासपुर से 109 और जालंधर से 77 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब 9,752 लोगों का इलाज चल रहा है। कुल 1,234 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है, जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,09,767 हो गई।

बुलेटिन में बताया गया कि 45 मरीजों की हालत नाजुक है और 194 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

भाषा स्नेहा शफीक