जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 97 नये मामले, संक्रमण से और दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 97 नये मामले, संक्रमण से और दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 97 नये मामले, संक्रमण से और दो लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: August 15, 2021 8:57 pm IST

श्रीनगर, 15 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 97 नये मामले सामने आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,23,422 हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से और दो लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,397 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि नये मामलों में से 21 जम्मू संभाग से जबकि 76 कश्मीर संभाग से मिले हैं। श्रीनगर जिले में सबसे ज्यादा 28 मामले मिले हैं, जबकि गांदेरबल और कुलगाम में 11-11 नये मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में कोविड के 1,288 मरीजों का इलाज चल रहा है। अभी तक कुल 3,17,737 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक ब्लैक फंगस के कुल 42 मामले आए हैं, हालांकि कल शाम से कोई नया मामला नहीं आया है।

भाषा अर्पणा सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में