कोरोना के 98% मामले बिलकुल खतरनाक नहीं और ना ही हम स्टेज 3 में पहुंचे: सीनियर डॉ. एम वाली

कोरोना के 98% मामले बिलकुल खतरनाक नहीं और ना ही हम स्टेज 3 में पहुंचे: सीनियर डॉ. एम वाली

कोरोना के 98% मामले बिलकुल खतरनाक नहीं और ना ही हम स्टेज 3 में पहुंचे: सीनियर डॉ. एम वाली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 28, 2020 6:16 am IST

दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 47,704 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 654 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरी ओर राहत की बड़ी खबर यह है कि भारत में मरीज़ों की रिकवरी रेट में भी जबरदस्त सुधार हो रहा है।

Read More News: राजधानी में जारी है कोरोना का कहर, आज मिले 199 नए मरीज, एक्टिव केस की संख्या हुई 2102

भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीज़ों की रिकवरी रेट बढ़कर 64.23% हो गई है। अब रिकवरी 96.6% जबकि मृत्यु का अनुपात 3.4% है। इधर सीनियर चिकित्सक डॉ. एम. वाली ने भी भारत में कोरोना को खतरनाक नहीं बताया है।

Read More News: राशन कार्ड गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई, खाद्य विभाग ने काटे 1.50 लाख लोगों के नाम

समाचार न्यूज एजेंसी एनएनआई से चर्चा के दौरान एम. वाली ने कहा कि WHO ने कहा कि हवा से संक्रमण फैल रहा है, लोगों को लग रहा है कि हम स्टेज 3 में पहुंच गए हैं। पर ऐसा कुछ नहीं है। लोगों को कोरोना से पहले की तरह ही एहतियात बरतनी है। कोरोना के 98% मामले बिलकुल खतरनाक नहीं है।

Read More News: बकरी भी खाएंगे, कागज नहीं दिखाएंगे, इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेता हो गए ट्रोल, लोगों ने दिया ऐसा जवाब

नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,83,157 हो गई है। जिनमें से 4,96,988 सक्रिय मामले हैं, 9,52,744 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 33,425 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More News: 5 TikTok स्टार्स को 2-2 साल की कैद, बड़ा जुर्माना भी लगाया.. लगे हैं ये आरोप


लेखक के बारे में