जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक बच्चा घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा के निकट बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक बच्चा घायल
जम्मू, 24 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट एक अग्रिम क्षेत्र में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में छह वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नूरकोट-डेगवार इलाके में हुई, जो सीमा पर लगी बाड़ के आगे का हिस्सा है।
अधिकारियों ने बताया कि घायल बच्चे की पहचान मोहम्मद रिजवान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उसे पहले पुंछ के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया।
पुलिस ने विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
भाषा सुमित देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


