Netanyahu Statement on Middle East: नेतन्याहू बोले, ‘हम मध्य पूर्व का चेहरा बदल देंगे और हम यही कर रहें हैं’.. लेकिन अमेरिका से किस बात के लिए चाहिए इजरायल को इजाजत?.. जानें

Netanyahu Statement on Middle East: नेतन्याहू ने मध्य पूर्व बदलने का दावा किया, ईरान लेबनान पर दबाव और अमेरिका से इजाजत की चर्चा

Netanyahu Statement on Middle East: नेतन्याहू बोले, ‘हम मध्य पूर्व का चेहरा बदल देंगे और हम यही कर रहें हैं’.. लेकिन अमेरिका से किस बात के लिए चाहिए इजरायल को इजाजत?.. जानें

Netanyahu Statement on Middle East || Image- Indian Tribune File

Modified Date: April 25, 2026 / 07:16 am IST
Published Date: April 25, 2026 7:14 am IST
HIGHLIGHTS
  • नेतन्याहू बोले, मध्य पूर्व का चेहरा बदलने की दिशा में काम जारी
  • ईरान और लेबनान पर अमेरिका-इज़रायल का बढ़ता दबाव
  • हिज़्बुल्लाह पर हमले, IDF ने हथियारों के इस्तेमाल का दावा

यरूशलम: इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि ट्रंप शांति हासिल करने के लिए ईरान और लेबनान पर बहुत ज़्यादा दबाव डाल रहे हैं। (Netanyahu Statement on Middle East) नेतन्याहू ने कहा, “मैंने आपसे वादा किया था कि हम मध्य पूर्व का चेहरा बदल देंगे, और सबसे पहले, ईरान में हम ठीक यही कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, मेरी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई है। वह ईरान पर आर्थिक और सैन्य, दोनों तरह से बहुत ज़्यादा दबाव डाल रहे हैं। हम पूरे सहयोग के साथ काम कर रहे हैं।”

‘उत्तरी क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा बहाल करने के लिए दृढ़’ : नेतन्याहू

नेतन्याहू ने कहा कि, “यही बात लेबनान पर भी लागू होती है। हमने इज़रायल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक शांति हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और हमारे लिए यह साफ़ है कि हिज़्बुल्लाह इसे नाकाम करने की कोशिश कर रहा है।” संदेश में यह भी बताया गया कि वे किसी भी खतरे के खिलाफ कार्रवाई की पूरी आज़ादी बनाए हुए हैं। नेतन्याहू ने कहा, “हमने कल हमला किया था, और हमने आज भी हमला किया है। हम उत्तरी क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा बहाल करने के लिए दृढ़ हैं।”

हिज़्बुल्लाह कर रहा हथियारों के सप्लाई

गौरतलब है कि, इज़रायल रक्षा बलों (IDF) ने बताया कि उसने दीर आम्स इलाके में हिज़्बुल्लाह के सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जहाँ से शुक्रवार को श्तुला की ओर रॉकेट दागे गए थे। (Netanyahu Statement on Middle East) आईडीएफ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हिज़्बुल्लाह हथियारों और अपने लड़ाकों को लाने-ले जाने के लिए एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों का इस्तेमाल ढाल के तौर पर करता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत मेडिकल सुविधाओं और उपकरणों को मिली विशेष सुरक्षा का उल्लंघन होता है।

दक्षिणी लेबनान में तलाशी के दौरान, हिज़्बुल्लाह द्वारा हथियार छिपाने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक एम्बुलेंस मिली है। IDF द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, मिले हथियारों में विस्फोटक उपकरण, मोर्टार के गोले, मैगज़ीन और एक ग्रेनेड शामिल थे।

IDF ने दो ऐसी घटनाओं की भी जानकारी दी, जिनमें हिज़्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में ‘फॉरवर्ड डिफेंस लाइन’ के दक्षिण में तैनात IDF सैनिकों पर रॉकेट और एक विस्फोटक UAV से हमला किया। IDF ने इन हमलों को संघर्ष-विराम समझौतों का खुला उल्लंघन बताया।

अमेरिका से हरी झंडी मिलने का इंतज़ार

‘द टाइम्स ऑफ़ इज़रायल’ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने कहा, “हम संयुक्त राज्य अमेरिका से हरी झंडी मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं – सबसे पहले तो खामेनेई वंश को पूरी तरह खत्म करने के लिए, जो इज़रायल के खिलाफ विनाशकारी योजना का सूत्रधार है, (Netanyahu Statement on Middle East) और साथ ही ईरानी आतंकी शासन के नेतृत्व के उत्तराधिकारियों को भी खत्म करने के लिए और इसके अलावा, ईरान के केंद्रीय ऊर्जा और बिजली संयंत्रों को उड़ाकर तथा उसके राष्ट्रीय आर्थिक बुनियादी ढांचे को तबाह करके उसे वापस ‘अंधकार और पाषाण युग’ में धकेलने के लिए।”

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown