Weather Update Today: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! आज से लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update Today: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! आज से लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update Today: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! आज से लगातार इतने दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Update Today | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 25, 2026 / 06:58 am IST
Published Date: April 25, 2026 6:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • झारखंड में 25 से 28 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट जारी
  • कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना
  • दोपहर के समय तेज हवाएं और आंधी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है

रांची: Weather Update Today अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें झारखंड की तो यहां मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज से 28 अप्रैल तक रांची समेत राज्य के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

इन जिलों में अलर्ट

Weather Update Today मौसम विभाग ने 25 अप्रैल को रांची सहित गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात एवं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

26 अप्रैल को नौ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

वहीं 26 अप्रैल को गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद व बोकारो में ओलावृष्टि और वज्रपात होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।