UP Woman Cuts Tongue: खौफनाक परंपरा! मंदिर में पूजा करने गई थी महिला, कांट कर चढ़ा दी शरीर का ये अंग, मची अफरातफरी
UP Woman Cuts Tongue: खौफनाक परंपरा! मंदिर में पूजा करने गई थी महिला, कांट कर चढ़ा दी शरीर का ये अंग, मची अफरातफरी
UP Woman Cuts Tongue | Photo Credit: IBC24
- महिला ने पूजा के दौरान काटी अपनी जीभ
- गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
- 2018 में भी सामने आई थी इसी तरह की घटना
आदर्श गुप्ता/हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पूजा के दौरान अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा (UP Woman Cuts Tongue) दी। इस घटना के बाद पूरे मंदिर परिसर में सनसनी फैल गई। आनन फानन में महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
Hardoi Kali Mandir मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपुर स्थित काली मंदिर (Hardoi Kali temple) का है, जहां बावन चुंगी निवासी एक महिला ने पूजा के दौरान अपनी जीभ काटकर देवी को चढ़ा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
2018 में छात्र ने काटा था अपना गला
साल 2018 में हरदोई के चांद बेहटा के रहने वाले पोस्ट ग्रेजुएट छात्र ने अपना गला काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया था। उसका कहना था कि मां काली उसके सपने में आई थी और उसे गला काटने के लिए आदेशित किया था। इसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए अपने गले पर धारदार हथियार से हमला कर लिया। इतना ही नहीं, मंदिर में कई बार जीभ काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Anna Hazare Latest Statement: सात AAP सांसदों के पार्टी छोड़ने पर अन्ना हजारे ने भी दी प्रतिक्रिया.. कहा, “किसी के विचारों को दबाना सही नहीं है.. लोकतंत्र में लोग स्वतंत्र हैं”.. सुनें आप भी
- Vande Bharat: ‘आप’ का उड़ता पंजाब, सियासत बेहिसाब! बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, किस-किस ने केजरीवाल से किया किनारा?
- MP IAS Posting: मध्यप्रदेश के इन जिलों को मिले नए असिस्टेंट कलेक्टर! ट्रेनिंग के बाद पहली बार फील्ड में मिली पोस्टिंग, देखें सूची

Facebook


