बाइक सवार जोड़े को पीटती रही भीड़, देखते रहे तमाशबीन, वीडियो वायरल

बाइक सवार जोड़े को पीटती रही भीड़, देखते रहे तमाशबीन, वीडियो वायरल

बाइक सवार जोड़े को पीटती रही भीड़, देखते रहे तमाशबीन, वीडियो वायरल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: January 16, 2018 11:09 am IST

एक नुक्कड़ पर कुछ युवकों का एक ग्रुप खड़ा है, तभी एक बाइक पर सवार जोड़ा वहां आता है। रास्ते में खड़े युवकों को देखकर बाइक सवार युवक एकदम से ब्रेक लगाता है, जिसके पीछे युवती बैठी होती है। इसके बाद पूरा ग्रुप बिना कुछ पूछे, बिना कुछ जाने इस जोड़े को पीटने लगते हैं। बाइक गिर जाती है, सहमी सी युवती पीछे हट जाती है और युवक को कुछ समझ नहीं आता। एक आदमी इस जोड़े को पीट रही भीड़ को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन कोई उसकी बात सुनने को तैयार नहीं होता। युवक और युवती दोनों को लगातार मारा-पीटा जा रहा है। जिस वक्त ये वारदात हो रही थी, न तो गुंडों को ये पता था और न ही पीड़ित जोड़े को कि सबकुछ कैमरे में कैद हो रहा है और सिर्फ वहां मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि ऊपर वाला सब देख रहा है, तो सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो पहली बार जारी किया गया है। इससे पहले कि हम आपको बताएं कि ये कहां की और कब की वारदात है, देखिए ये वीडियो-


कर्नाटक की राजधानी और देश के आईटी शहर बैंगलुरू की ये वारदात है। 31 दिसंबर को पूरा देश जब साल 2017 को विदाई देने और 2018 के आगमन का स्वागत करने में जुटा था, उसी दिन की ये घटना है। इस जोड़े को बुरी तरह से भीड़ ने मारा-पीटा था। मीडिया में ये खबर भी आई कि शहर के ब्रिगेड रोड पर पति के साथ घूमने निकली महिला के साथ कुछ आसामाजिक तत्वों ने न सिर्फ बदसलूकी की बल्कि महिला के कपड़े उतारने की भी कोशिश की। जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो बैंगलुरू पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार ने मीडिया में आकर ये सफाई दी कि 31 दिसंबर को कहीं भी इस तरह की कोई घटना हुई ही नहीं है।

ये भी पढ़ें- नए साल के जश्न पर बैंगलुरू में छेड़खानी की खबर को पुलिस ने नकारा

लेकिन, अब दो हफ्ते बाद सीसीटीवी वीडियो सामने आया है और साथ ही ये खबर भी आई है कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ये जानकारी नहीं दी गई है कि ये वीडियो उसी घटना का है या बैंगलुरू में 31 दिसंबर को जोड़े से बदसलूकी की दो घटनाएं हुई थीं।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में