सोशल मीडिया पर परिचय के बाद लड़के के साथ राजस्थान गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने बचाया

सोशल मीडिया पर परिचय के बाद लड़के के साथ राजस्थान गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने बचाया

सोशल मीडिया पर परिचय के बाद लड़के के साथ राजस्थान गयी नाबालिग लड़की को पुलिस ने बचाया
Modified Date: April 19, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: April 19, 2026 8:00 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस ने जनवरी में बाहरी दिल्ली से लापता हुई 13 वर्षीय लड़की को बचा लिया है। वह सोशल मीडिया पर एक लड़के से दोस्ती के बाद उसके साथ घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शाहबाद डेयरी इलाके की रहने वाली यह लड़की 22 जनवरी से लापता थी और पुलिस ने तीन दिन बाद मामला दर्ज किया था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘जांच के दौरान पता चला कि वह सोशल मीडिया मंच के जरिए लड़के के संपर्क में आई थी और बाद में उसके साथ चली गई। उसे राजस्थान के सीकर ले जाया गया।’

उन्होंने बताया कि जांच के बाद उसका पता लगा लिया गया और दिल्ली वापस लाकर उसके परिजनों से मिला दिया गया।

भाषा

शुभम प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में