Woman kills daughter/Image Credit: IBC24 File Photo
Minor Boy Burnt to Death: लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी करने के लिए किराने की दुकान में घुसे एक नाबालिग की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य किशोर गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि यह घटना पकरी गांव की है। यहां शुक्रवार की रात तीन नाबालिग ‘चोर’ मोमबत्ती के साथ एक किराने की दुकान में चोरी करने के लिए घुस गए। इस दौरान उनके हाथ से जली हुई मोमबत्ती दुकान में रखे पेट्रोल पर गिर गई और आग लग गई।
Minor Boy Burnt to Death: बालूमाथ के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) आशुतोष सत्यम ने कहा कि इस घटना में तीन लोग झुलस गए और उनमें से एक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायलों में से एक फरार हो गया।उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।’ एक डॉक्टर ने बताया कि झुलसे दोनों किशोरों में से एक 75 फीसदी तक जल गया है।