(Gramin Dak Sevak Vacancy 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gramin Dak Sevak Vacancy 2026: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 23,757 पदों (Gramin Dak Sevak Vacancy 2026) पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 19 सितंबर थी। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया है उनके पास आवेदन फॉर्म जमा करने और निर्धारित फीस का भुगतान करने के लिए 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक का समय है। इसलिए रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थियों को तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
GDS भर्ती में आवेदन (Gramin Dak Sevak Vacancy 2026) करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी ने 10वीं में गणित और स्थानीय भाषा विषय के साथ पढ़ाई की होनी चाहिए। जिस डाक सर्कल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन जमा करने का चरण 2 सितंबर से चल रहा है। 19 सितंबर को रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद केवल रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार ही 21 सितंबर शाम 5 बजे तक फॉर्म पूरा कर सकेंगे। यदि आवेदन में कोई गलती रह जाती है तो उम्मीदवारों को 23 और 24 सितंबर को उसमें सुधार करने का अवसर दिया जाएगा।
इस भर्ती में उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। GDS पदों पर चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली सिस्टम जेनरेटेड मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। अगर मार्कशीट में अंकों की जगह ग्रेड या पॉइंट दिए गए हैं तो नियमों के अनुसार उन्हें अंकों में बदला जाएगा। इसके बाद प्रतिशत के आधार पर मेरिट तैयार होगी, जिसमें प्रतिशत को चार दशमलव तक माना जाएगा।
GDS भर्ती के लिए सामान्य रूप से आवेदन शुल्क 100 रुपये रखा गया है। लेकिन महिला उम्मीदवारों, ट्रांसजेंडर महिलाओं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। जिन उम्मीदवारों पर फीस लागू है वे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
इस भर्ती में महाराष्ट्र में 2,297, तमिलनाडु में 2,118, उत्तर प्रदेश में 1,691, पश्चिम बंगाल में 1,619 और मध्य प्रदेश में 1,450 पद हैं। इसके अलावा झारखंड, केरल, उत्तर पूर्वी सर्कल, ओडिशा, कर्नाटक और बिहार में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं।
आवेदन पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को इंडिया पोस्ट (Gramin Dak Sevak Vacancy 2026) की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन विवरण से लॉगिन करना होगा। इसके बाद व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवार को पसंदीदा पद और डाकघर का चयन करना होगा।