एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

Ads

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारत का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

  •  
  • Publish Date - September 20, 2026 / 10:28 AM IST,
    Updated On - September 20, 2026 / 10:28 AM IST

निशिन (जापान), 20 सितंबर (भाषा) गत चैंपियन भारत ने एशियाई खेलों की महिला टी20 क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने क्वार्टर फाइनल में जापान को आठ विकेट से हराने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

इस मैच का विजेता मंगलवार को होने वाले फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा। श्रीलंका ने रविवार को पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया।

भाषा सुधीर

सुधीर