मणिपुर के उखरुल में भीड़ ने ‘एनएससीएन (आईएम)’ के कार्यालय में आग लगाया
मणिपुर के उखरुल में भीड़ ने ‘एनएससीएन (आईएम)’ के कार्यालय में आग लगाया
इंफाल, 29 मार्च (भाषा) मणिपुर के उखरुल जिले में रविवार को एक उग्र भीड़ ने कथित तौर पर एनएससीएन (आईएम) द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक कार्यालय में आग लगा दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार को कामजोंग जिले में प्रतिबंधित संगठन एनएससीएन की पूर्वी शाखा के चार कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गुट के सदस्यों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद हुयी।
हत्या की खबर फैलने के बाद रविवार सुबह से ही उखरुल जिला मुख्यालय में तनाव व्याप्त था। लोगों का एक समूह ‘एनएससीएन (आईएम) के कार्यालय’ में गया और आरोप लगाया कि संगठन के सदस्य हत्या में शामिल थे। उन्होंने दोषियों के लिए तत्काल सजा की मांग की।
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति जल्द ही बिगड़ गई और भीड़ ने इमारत में आग लगा दी। घटना के समय कार्यालय खाली होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
एनएससीएन (आईएम) ने एक बयान में कहा कि मुख्यालय से किसी भी समूह या गुट के खिलाफ हमला करने या आक्रामक कार्रवाई करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया था।
बयान में कहा गया है कि घटना के तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
मणिपुर के कामजोंग जिले में प्रतिद्वंद्वी गुट के सदस्यों ने एनएससीएन पूर्वी शाखा के चार कार्यकर्ताओं की गोली मारकर हत्या कर दी।
भाषा संतोष रंजन
रंजन

Facebook


