CM Yogi Adityanath News: ‘पड़ोसी देशों में आपातकाल जैसी है हालात’, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत को लेकर कही ये बात, जानकर खुश हो जाएंगे आप

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने कहा, ‘‘युद्ध की वजह से अस्थिरता का माहौल है, दुनिया संकट में है और उथल-पुथल चल रही है।

CM Yogi Adityanath News: ‘पड़ोसी देशों में आपातकाल जैसी है हालात’, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत को लेकर कही ये बात, जानकर खुश हो जाएंगे आप

CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 29, 2026 / 11:35 pm IST
Published Date: March 29, 2026 11:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने कहा, ‘‘युद्ध की वजह से अस्थिरता का माहौल है।
  • सीएम योगी ने कहा दुनिया संकट में है और उथल-पुथल चल रही है।
  • सीएम योगी ने कहा अनेक देशों में आपातकाल लागू हो गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को दावा किया कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से पड़ोसी देशों में अघोषित आपातकाल जैसे हालात होने के बीच भारत विकास के पथ पर लगातार कदम बढ़ा रहा दुनिया का एकमात्र देश है। मुख्यमंत्री ने डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपजे हालात का जिक्र किया।

सीएम योगी ने कहा, ‘‘युद्ध की वजह से अस्थिरता का माहौल है, दुनिया संकट में है और उथल-पुथल चल रही है। अनेक देशों में आपातकाल लागू हो गया है। वहां लोगों में संशय का माहौल बना हुआ है। तमाम देशों ने अपने यहां लोगों की सेवा में कटौती शुरू कर दी है। कार्य के घंटे और वेतन को कम करना प्रारंभ कर दिया है, (CM Yogi Adityanath News) क्योंकि अब उनकी अर्थव्यवस्था जवाब दे रही है।’’

पड़ोसी देशों की हालत खराब

सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि खाड़ी के देशों पर कम निर्भरता वाले अमेरिका जैसे देश में भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के अगल-बगल के देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमा, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया सबकी हालत खराब है और अघोषित आपातकाल जैसी स्थितियां हैं, लेकिन इन सब में बिना रुके, बिना डिगे, बिना थके भारत दुनिया का एकमात्र देश है, जो लगातार अपनी यात्रा की ओर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है, क्योंकि भारत के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे ‘दूरदर्शी नेता’ हैं।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जहां दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ रहे हैं वहीं, (CM Yogi Adityanath News)  प्रधानमंत्री ने आपूर्ति को बेहतर बनाने के साथ पेट्रोलियम उत्पादों के दाम को नियंत्रित करने के लिए कर को कम करके देश की 145 करोड़ जनता को राहत दी है। उन्होंने यह भी दावा किया, ‘‘यह अकेले भारत में ही हुआ है, दुनिया में और कहीं नहीं हुआ है। इसका लाभ केवल भाजपा और एक वर्ग विशेष नहीं ले रहा है बल्कि पूरा देश लाभ ले रहा है।’’

सीएम योगी ने विरोधी दलों पर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने विरोधी दलों पर अफवाह फैलाने के आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, तो उन्हें रोकने के लिए किस-किस प्रकार के निम्न स्तरीय प्रयास हुए हैं। अफवाह फैलाई जा रही है, माहौल को दुष्प्रचार में बदलने का काम हो रहा है। कहीं कोई बोलता है कि 14 किलो के गैस सिलेंडर में केवल चार किलो गैस मिल रही है। (CM Yogi Adityanath News)  ये बचकानी हरकतें हैं। कोई झूठी अफवाह फैला रहा है कि देश में लॉकडाउन लग जाएगा। ये अफवाहबाज देश का नुकसान पहुंचा रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने गैस एजेंसियों में लग रही लोगों की कतारों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘25 दिन चलने वाले रसोई गैस के सिलेंडर के लिए लोग सातवें दिन लाइन लगाने के लिए क्यों खड़े हो रहे हैं। वहीं गाड़ी की टंकी भरी है जो अगले चार दिन चल सकती है, तो हम पेट्रोल निकाल करके क्यों फिर से लाइन में खड़े हो रहे हैं। ये नहीं होना चाहिए। हमें किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिये।’’

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.