Vande Bharat: मिडिल ईस्ट में जंग का 30वां दिन, ईरान की चेतावनी, इजरायल से तनातनी!… विदेश मंत्रियों की बैठक में क्या खास, सीजफायर की आस!

Foreign Ministers Meeting In Pakistan: ईरान के खिलाफ अमेरिका और ईजरायल की जंग 30वें दिन जारी है, लेकिन लगातार जारी हमलों के बीच एक उम्मीद

Vande Bharat: मिडिल ईस्ट में जंग का 30वां दिन, ईरान की चेतावनी, इजरायल से तनातनी!… विदेश मंत्रियों की बैठक में क्या खास, सीजफायर की आस!

Foreign Ministers Meeting In Pakistan/Image Credit: X Handle

Modified Date: March 30, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: March 30, 2026 12:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान के खिलाफ अमेरिका और ईजरायल की जंग 30वें दिन जारी है।
  • ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी विदेश मंत्रियों की बैठक हुई।
  • पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की भी पेशकश भी कर चुका है।

Foreign Ministers Meeting In Pakistan: नई दिल्ली: ईरान के खिलाफ अमेरिका और ईजरायल की जंग 30वें दिन जारी है, लेकिन लगातार जारी हमलों के बीच एक उम्मीद जागी है। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। पाकिस्तान ने इस बैठक को होस्ट किया।

इस दौरान पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और विदेश मंत्री इसहाक डार, जब फॉरेन ऑफिस में विदेश मंत्रियों का स्वागत कर रहे थे, तो कारपेट पर गिर पड़े। ग़नीमत है कि अधिक चोट नहीं आई। सोशल मीडिया में ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की भी पेशकश भी कर चुका है। (Foreign Ministers Meeting In Pakistan) रिपोर्ट्स के अनुसार उसने ईरान को 15 सूत्रीय अमेरिकी प्रस्ताव भी सौंपा है। इसमें ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को पूरी तरह बंद करना, मिसाइल कार्यक्रम घटाना, प्रॉक्सी ग्रुप्स से समर्थन रोकना और सैंक्शन्स में राहत जैसे मुद्दे शामिल हैं। इधर ईरान इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है।

दूसरी ओर अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ा दी है। अमेरिकी वॉरशिप USS त्रिपोली करीब 3,500 सैनिकों, मरीन और नेवी के साथ इस इलाके में पहुंच गया है, जिसके बाद ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि, अमेरिकी सैनिक जमीन पर उतरे तो उन्हें जला दिया जाएगा। संसद स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने आरोप लगाया कि अमेरिका एक तरफ बातचीत की बात कर रहा है और दूसरी तरफ जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है।

इधर बातचीत की उम्मीदों के बीच जंग भी जारी है। ईरान ने एक दिन पहले ही सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर खड़े अमेरिकी विमानों पर हमला किया था, जिसमें US E-3 AWACS पर ईरानी हमले के बाद की तस्वीर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये प्लेन एक उड़ने वाला रडार और (Foreign Ministers Meeting In Pakistan)  एयरबोर्न कमांड हब है जो ख़तरों को ट्रैक करता है और US एयर ऑपरेशन्स को डायरेक्ट करता है, जिसे भारी नुकसान पहुंचा है। दूसरी ओर इजरायल और अमेरिका के हमले भी जारी हैं।

इजरायली फोर्स IDF ने ईरान पर हमले का वीडियो जारी किया और सभी सैन्य-औद्योगिक ठिकानों पर हमले जारी रखने का ऐलान किया। IDF ने दावा किया कि उसने ईरान के 90% हथियार साइट्स को निशाना बनाया है और ये ऑपरेशन अंतिम चरण में है।

इसके अलावा ईरानी नौसेना पर अमेरिका ने भीषण हमला किया और वीडियो जारी किया। (Foreign Ministers Meeting In Pakistan) अमेरिकी हमले में ईरान को भारी नुकसान की खबर है।

ईरान में तेहरान की टेक यूनिवर्सिटी पर भी IDF ने हमला किया। एयरस्ट्राइक से टेक यूनिवर्सिटी को तबाह कर दिया, US-इजरायली हमले के बाद यूनिवर्सिटी खंडहर जैसी बन गई है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में जारी जंग के बीच मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,076 हो गई है।

FVO- पाकिस्तान में हो रही विदेश मंत्रियों की बैठक से उम्मीद तो जागी है, लेकिन इस बैठक के बाद ईरान का रुख देखना जरूरी होगा, (Foreign Ministers Meeting In Pakistan) क्योंकि अमेरिका की शर्तों को ईरान किस हद तक मानेगा ये तो वक्त ही बताएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.