ए रेवंत रेड्डी ने महाराष्ट्र के साथ तुम्मदिहेट्टी बांध विवाद को सुलझाने के लिए केंद्र से मदद मांगी

ए रेवंत रेड्डी ने महाराष्ट्र के साथ तुम्मदिहेट्टी बांध विवाद को सुलझाने के लिए केंद्र से मदद मांगी

ए रेवंत रेड्डी ने महाराष्ट्र के साथ तुम्मदिहेट्टी बांध विवाद को सुलझाने के लिए केंद्र से मदद मांगी
Modified Date: August 5, 2026 / 03:26 pm IST
Published Date: August 5, 2026 3:26 pm IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात की और उनसे प्राणहिता नदी पर तुम्मिदिहेट्टी बांध की ऊंचाई को लेकर चल रहे अंतरराज्यीय विवाद को सुलझाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ वार्ता में सहयोग की अपील की।

प्राणहिता-चेवेल्ला सिंचाई योजना के अंतर्गत इस बांध का वर्धा और वैनगंगा नदियों के संगम के पास, पूर्व आदिलाबाद जिले में कौथला मंडल के तुम्मिदिहेट्टी गांव में निर्माण प्रस्तावित है।

तेलंगाना सरकार चाहती है कि इस बांध की ऊंचाई बढ़ाकर 150 मीटर कर दी जाए। उसकी दलील है कि पहले 148 मीटर की ऊंचाई जो सहमति बनी थी, वह राज्य को आवंटित गोदावरी जल का गुरुत्वाकर्षण के आधार पर उपयोग करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

तेलंगाना सरकार के बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से महाराष्ट्र को 150 मीटर ऊंचा बांध के निर्माण के लिए राजी करने की अपील की।’’

रेड्डी ने पाटिल को बताया कि ऊंचाई बढ़ने पर भी जलमग्न क्षेत्र 1,000 हेक्टेयर से कम ही रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना तेलंगाना के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे गुरुत्वाकर्षण प्रवाह के माध्यम से जल आपूर्ति संभव हो सकेगी, जिससे राज्य को ‘लिफ्ट सिंचाई प्रणालियों’ के विकास की भारी लागत से मुक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री के साथ सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी और राज्य के कुछ सांसद भी मौजूद थे।

भाषा

राखी राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में