Kab shuru hoga Plastic Note : 10-20 के पुराने नोटों की होगी छुट्टी? इस दिन से शुरू होंगे प्लास्टिक के नए नोट, RBI का बड़ा ऐलान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 10 और 20 रुपये के पॉलीमर (प्लास्टिक) बैंक नोट जारी करने जा रहा है। सरकार ने ट्रायल के तौर पर 2 अरब नोट छापने की मंजूरी दे दी है। सफल परीक्षण के बाद अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ये नोट बाजार में आ सकते हैं।

Kab shuru hoga Plastic Note : 10-20 के पुराने नोटों की होगी छुट्टी? इस दिन से शुरू होंगे प्लास्टिक के नए नोट, RBI का बड़ा ऐलान

Kab shuru hoga Plastic Note / Image Source : AI

Modified Date: August 5, 2026 / 04:16 pm IST
Published Date: August 5, 2026 4:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RBI ट्रायल के तौर पर ₹10 और ₹20 के 2 अरब पॉलीमर नोट जारी करेगा।
  • मौजूदा कागजी नोट बंद नहीं होंगे, दोनों तरह की करेंसी साथ चलेगी।
  • पॉलीमर नोट अधिक टिकाऊ होंगे और इनमें उन्नत सुरक्षा फीचर्स होंगे।

नई दिल्ली : Plastic Note In India ::  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में जल्द ही 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक बैंक नोट जारी करने का फैसला किया है। मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी दी कि सरकार ने ट्रायल के तौर पर 2 अरब पॉलीमर नोट छापने की मंजूरी दे दी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अगले वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ये नोट चलन में आ जाएंगे। हालांकि, मौजूदा कागजी नोटों को बंद नहीं किया जाएगा और दोनों तरह की करेंसी बाजार में एक साथ इस्तेमाल में रहेगी।

क्यों की गई प्लास्टिक नोटों के शुरुआत ?

RBI द्वारा प्लास्टिक नोटों के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत मुख्य रूप से इनकी मजबूती और लंबी उम्र को ध्यान में रखकर की जा रही है। Kab shuru hoga Plastic Note 10 और 20 रुपये जैसे कम मूल्यवर्ग के नोटों का दैनिक इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है, जिससे वे जल्दी कट-फट जाते हैं। पॉलीमर नोट कागजी नोटों की तुलना में कहीं अधिक टिकाऊ और टिकाऊ होते हैं, जिन्हें दुनिया के कई देशों में पिछले तीन दशकों से सफलता के साथ चलाया जा रहा है।

एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर्स वाले नोट

रिजर्व बैंक यह परीक्षण करेगा कि ये नोट भारत की जलवायु, मौसम और मौजूदा बैंकिंग बुनियादी ढांचे में कैसा प्रदर्शन करते हैं। Plastic Notes India  इसके अलावा, भारत में हर साल खराब नोटों को बदलने और करेंसी के सुरक्षा फीचर्स पर हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं, ऐसे में एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर्स वाले ये प्लास्टिक नोट न केवल सरकारी खर्च को कम करेंगे बल्कि जाली और नकली नोटों के चलन पर भी प्रभावी लगाम लगाएंगे।

ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया

रिजर्व बैंक की नोट मुद्रण इकाई ने इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए उच्च तकनीक वाली पॉलीमर सबस्ट्रेट शीट का ग्लोबल टेंडर जारी कर दिया है। भारतीय परिस्थितियों में परीक्षण सफल रहने के बाद इन नोटों को बड़े पैमाने पर चलन में लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.