दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 18-19 मेट्रो स्टेशन पर बम की धमकी के चलते तलाशी अभियान चलाया गया

दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 18-19 मेट्रो स्टेशन पर बम की धमकी के चलते तलाशी अभियान चलाया गया

दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 18-19 मेट्रो स्टेशन पर बम की धमकी के चलते तलाशी अभियान चलाया गया
Modified Date: May 5, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: May 5, 2026 9:49 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18-19 मेट्रो स्टेशन पर बम की धमकी मिलने के बाद मंगलवार शाम को दो घंटे तक सुरक्षा अभियान चलाया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अनुसार, यह सूचना शाम करीब 6.10 बजे मिली, जिसके बाद कई आपातकालीन टीमें मौके पर भेजी गईं।

पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दल और दमकल कर्मियों ने एहतियात के तौर पर मेट्रो स्टेशन परिसर की व्यापक तलाशी ली। यात्रियों को सतर्क कर दिया गया और इस अभियान के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख्त कर दिया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी संभावित खतरे की आशंका को दूर करने के लिए प्लेटफार्म और आसपास के परिसर सहित पूरे स्टेशन क्षेत्र की गहन जांच की गई।

डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, “’तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।”

जांच पूरी होने के बाद, पुलिस ने रात करीब 8:10 बजे कॉल को फर्जी घोषित कर दिया।

पुलिस ने कॉल करने वाले का पता लगाने और झूठी सूचना देने के पीछे के मकसद को जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि दहशत फैलाने और आपातकालीन सेवाओं का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव


लेखक के बारे में