Kharora Robbery Case Raipur: रायपुर के इस इलाके में बड़ी वारदात, तलवार से हमला कर ज्वेलर्स के मैनेजर से छीने इतने करोड़ के गहने, जांच में जुटी पुलिस

Kharora Robbery Case Raipur: रायपुर के इस इलाके में बड़ी वारदात, तलवार से हमला कर ज्वेलर्स के मैनेजर से छीने इतने करोड़ रुपए के गहने, जांच में जुटी पुलिस

Kharora Robbery Case Raipur: रायपुर के इस इलाके में बड़ी वारदात, तलवार से हमला कर ज्वेलर्स के मैनेजर से छीने इतने करोड़ के गहने, जांच में जुटी पुलिस

Kharora Robbery Case Raipur/AI Image

Modified Date: May 5, 2026 / 10:50 pm IST
Published Date: May 5, 2026 10:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर के खरोरा इलाके में बड़ी लूट की वारदात
  • तलवार से हमला कर ज्वेलरी मैनेजर को किया घायल
  • करीब ₹1 करोड़ के सोने-चांदी के गहने लूटे गए

रायपुर: Kharora Robbery Case Raipur राजधानी के खरोरा इलाके में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए हैं। ये पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की आलाधिकारी मौके पर पहुंच गई है।

Kharora Robbery Case Raipur मिली जानकारी के अनुसार, विनीत सोनी ज्वेलर का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच खरोरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 2 से 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर तलवार से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाश करीब 1 करोड़ रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। हमले में मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया है।

Kharora Robbery Case Raipur  घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस आस-पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.