Donald Trump on Bengal BJP Win: सात समंदर पार भी बंगाल में बीजेपी की जीत की धमक! अमेरिका से आया बधाई संदेश, जानें ट्रंप ने PM मोदी से क्या कहा?

सात समंदर पार भी बंगाल में बीजेपी की जीत की धमक! अमेरिका से आया बधाई संदेश, America Donald Trump on Bengal BJP Win

Donald Trump on Bengal BJP Win: सात समंदर पार भी बंगाल में बीजेपी की जीत की धमक! अमेरिका से आया बधाई संदेश, जानें ट्रंप ने PM मोदी से क्या कहा?

Donald Trump on Bengal BJP Win

Modified Date: May 5, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: May 5, 2026 10:22 pm IST

नई दिल्लीः Donald Trump on Bengal BJP Win: पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। ट्रंप ने इस जीत को ‘ऐतिहासिक और निर्णायक’ करार दिया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि पिछले ही महीने फोन पर हुई बातचीत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसे नेता हैं।

Donald Trump on Bengal BJP Win: बता दें कि कई वर्षों तक पश्चिम बंगाल उन गिने-चुने क्षेत्रों में रहा, जहां बीजेपी को अपनी पकड़ मजबूत करने में बड़ी मुश्किल होती थी जबकि उसने भारत के अन्य हिस्सों में तेजी से विस्तार किया। दस करोड़ से अधिक आबादी वाले इस राज्य का मतदाता आधार कई देशों से भी बड़ा है, जिससे यह नतीजा एक सामान्य राज्य चुनाव से कहीं अधिक महत्वपूर्ण बन जाता है। इस जीत को पीएम मोदी के राजनीतिक सफर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है।

टीएमसी की हार और बीजेपी की बंपर जीत

चुनाव आयोग के मुताबिक़, विधानसभा की 293 सीटों पर आए परिणामों में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं और फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होने वाला है। वहीं 2021 के विधानसभा चुनावों में 200 से ज़्यादा सीटें जीतने वाली टीएमसी इस चुनाव में 80 सीटों पर सिमट गई है। पश्चिम बंगाल के नतीजों पर एक ओर बीजेपी जश्न मना रही है तो दूसरी ओर टीएमसी और विपक्षी दलों के लिए इसे एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।