SBI Bank Employee Strike News: लगातार 4 दिनों तक ठप रहेगा SBI का कामकाज, कर्मचारियों ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, जानें किस दिन से शुरू होगा प्रदर्शन
SBI Bank Employee Strike News: AISBISF ने जानकारी दी है कि, आने वाले दिनों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का काम 4 दिनों ठप रहने वाला है।
SBI Bank Employee Strike News/ Image Credit: IBC24 News
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर है।
- आने वाले दिनों में SBI का कामकाज चार दिनों के लिए बंद रहेगा।
- AISBISF ने बताया कि, बैंक के कर्मचारी आने वाले दिनों में हड़ताल पर जाने वाले हैं।
SBI Bank Employee Strike News: नई दिल्ली: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। बैंक की तरफ से चेतावनी दी गई है कि, ग्राहकों को बैंक से जुड़ा कोई भी काम हो तो उन्हें पूरा करने से पहले तारीखों क ध्यान रखे। ऐसा इसलिए क्योंकि, आने वाले दिनों में बैंक का काम 4 दिनों ठप रहने वाला है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, बैंक के कर्मचारी आने वाले दिनों में हड़ताल पर जाने वाले हैं, जिसके चलते बैंक से जुड़े कोई भी काम नहीं हो पाएंगे।
कब से शुरू होगी हड़ताल?
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 25 और 26 मई को एसबीआई का सारा स्टाफ हड़ताल पर रहेगा। हड़ताल दो दिन की होगी लेकिन बैंक का काम 4 दिनों तक स्थगित रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि 23 मई को चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार की छुट्टी है। (SBI Bank Employee Strike News) इसके बाद के दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार के दिन कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। जिस वजह से ही 4 दिनों तक बैंक का सारा कामकाज ठप रहेगा।
कर्मचारी क्यों कर रहे हड़ताल?
SBI Bank Employee Strike News: AISBISF ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि,ये हड़ताल लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों का निराकरण करने के लिए की जा रही है। स्टाफ की कमी, नौकरी की शर्तें, भर्ती के नियम और पेंशन से जुड़ी समस्याओं से पिछले कई दिनों से स्टाफ परेशान है। यूनियन का आरोप है कि काम करने वाले कर्मचारियों की समस्याओं पर ठीक से ध्यान नहीं दिया गया है (SBI Bank Employee Strike News) और पहले हुए कई समझौते भी अभी तक लागू नहीं किए गए हैं। फेडरेशन ने 2 मई को SBI के चेयरमैन को दिए नोटिस में कहा है कि ये हड़ताल इंडस्ट्रियल डिस्प्यूट्स एक्ट, 1947 के तहत की जाएगी।
जानें कौन सी सर्विसेज रहेंगी बंद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस हड़ताल का असर किसी भी तरह से ऑनलाइन सर्विसेज पर नहीं पड़ेगा। (SBI Bank Employee Strike News) इसकी वजह से केवल ब्रांच से संबंधित काम नहीं हो पाएंगे। चेक जमा करना, कैश डिपॉजिट जैसी सुविधाएं इन 4 दिनों के लिए बंद रहने वाली हैं। जबकि डिजिटल सर्विसेज हमेशा ही तरह ही चलेंगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Ameesha Patel Stranded in Dubai: बॉलीवुड की ये दिग्गज एक्ट्रेस फंसी दुबई में, सोशल मीडिया में किया भावुक पोस्ट, कहा- बेसब्री से है घर जानें का इंतजार
- IndiGo flight power bank blast: फ्लाइट में अचानक ब्लास्ट हुआ ये डिवाइस, मची अफरा-तफरी… जान बचाने इधर-उधर भागने लगे पैसेंजर, जानिए कैसे हुआ ये हादसा?
- Rajasthan Smuggler Arrest Video: चकमा देकर भाग रहे थे तस्कर, पुलिस ने फ़िल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार, वीडियो देख आपको भी नहीं होगा यकीन

Facebook


