शख्स के उड़ गए होश.. जब ATM में निकला सांप, देखें वीडियो

शख्स के उड़ गए होश.. जब ATM में निकला सांप, देखें वीडियो

शख्स के उड़ गए होश.. जब ATM में निकला सांप,  देखें वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: April 24, 2019 10:56 am IST

तमिलनाडु। नाग, ये सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाते हैं। सोचिए अगर आप एटीएम में पैसे निकालने गए हों और वहां घुसते ही आपको कोई कोबरा सांप नजर आ जाए तो फिर आपकी क्या स्थिति रहेगी।

पढ़ें- ज़हर पर भारी गुस्सा, सांप ने किसान को डसा तो सांप का सिर चबाकर लिया बदला

जी हां कोयंबटूर के थानेरपंडल में ठीक ऐसी ही घटना घटी है। यहां एटीएम में पैसे निकालने एक शख्स दाखिल हुआ। वो एटीएम में एंट्री कर ही रहा था कि उसे सरसराहट की आवाज आई। शख्स जैसी ही नजरें फेरी उसके सामने लंबा कोबरा मौजूद था। सांप को देखते ही शख्स की चीखें निकल गई। वो फौरन भागते हुए एटीएम से बाहर निकला।

पढ़ें- साध्वी को किससे है खतरा, घर पर मैटल डिटेक्टर के साथ पुलिस फोर्स तैन…

बाहर लोगों को इसकी जानकारी दी गई और जिसके बाद स्नेक कैचर को भी इसकी खबर की गई । सूचना मिलते ही स्नैक कैचर की टीम एटीएम पहुंच गई। तब सांप एटीएम के बाजू में लगे मशीन के अंदर जा घुस था। थोड़ी मशक्कत के बाद कैचर ने सांप को काबू में कर लिया। ये सांप कोबरा प्रजाति का था जो बेहद जहरीला होता है। सांप को पकड़ने के बाद इसे जंगल इलाके में छोड़ दिया गया।

 


लेखक के बारे में