एक किशोरी ने की खुदकुशी

एक किशोरी ने की खुदकुशी

एक किशोरी ने की खुदकुशी
Modified Date: February 14, 2023 / 04:33 pm IST
Published Date: February 14, 2023 4:33 pm IST

नोएडा (उप्र), 14 फरवरी (भाषा) नोएडा के नॉलेज पार्क थानाक्षेत्र में 17 वर्षीय एक युवती ने कथित रुप से खुदकुशी कर ली।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि नवादा दनकौर गांव में विनाद की बेटी कुमारी खुशी (17) ने अपने घर पर चूहे मारने की दवा खा ली।

उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस बीच दनकौर थानाक्षेत्र में नरेश नामक 49 वर्षीय एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों से मौत हो गई।

पुलिस दोनों ही मामलों की जांच कर रही है।

भाषा सं

राजकुमार नरेश

राजकुमार


लेखक के बारे में