अब तक का सबसे महंगा चालान, ओवर लोडिंग के चलते ट्रक ड्राइवर को भरना पड़ा 2,00,500
अब तक का सबसे महंगा चालान, ओवर लोडिंग के चलते ट्रक ड्राइवर को भरना पड़ा 2,00,500
नई दिल्ली: मोदी सरकार द्वारा 1 सितंबर से नया यातायात नियम देशभर में लागू कर दिया गया है। नया यातायात नियम लागू किए जाने के बाद से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। कई राज्य की सरकार सहित आम जनता का विरोध लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर नए यातायात नियामों के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने अब तक देश का सबसे महंगा चलान काटा है। पुलिस ने गुरुवार को मुकरबा चौक पर एक ट्रक चालक का 2,00,500 का चालान कटा है। बताया जा रहा है कि ओवर लोडिंग के चलते यह चालान काटा गया है।
Read More: व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, सोने चांदी के जेवरातों से भरा बैग लेकर हुए फरार
<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”>Delhi: A truck driver challaned Rs 2,00,500 for overloading, near Mukarba Chowk. <a href=”https://t.co/A4xk2uG1jK”>pic.twitter.com/A4xk2uG1jK</a></p>— ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1172166185070186496?ref_src=twsrc%5Etfw”>September 12, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
बता दें कि दो दिन पहले ही एक और ट्रक का भारी भरकम चालान काटा गया था। पुलिस ने राजस्थान के एक ट्रक मालिक का 1,41,700 रूपए का चालान काटा था। यह चालान नौ सितंबर को रोहिणी कोर्ट में जमा किया गया है। ट्रक का चालान ओवरलोडिंग के चलते पांच सितंबर को हुआ था।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/FkID7NIfAVo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


