सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार

सरकारी नौकरी लगवाने  के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में एक महिला गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: September 9, 2020 11:03 am IST

नयी दिल्ली, नौ सितम्बर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में 57 वर्षीय एक महिला को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान अनिता धीमान के नाम पर हुई है। वह सफदरजंग एन्कलेव की निवासी है।

उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ ऐसे पांच मामले लंबित भी हैं।

पुलिस को महिला के जंगपुरा इलाके के भोगल बाजार में लोगों को ठगने की जानकारी मिली थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि मुकेश कुमार और उसके भाई ने बताया कि वह जून में महिला के सम्पर्क में आए थे। महिला ने उन्हें बताया था कि दिल्ली के कई सरकारी विभाग में उसकी अच्छी जान-पहचान है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आर पी. मीणा ने कहा, ‘‘ महिला ने उनसे कहा था कि अगर वे कुछ पैसे दें, तो वह वीआईपी आरक्षण के तहत उनके बेटे और बेटी की सरकारी नौकरी लगवा सकती है। कुमार ने महिला को 4.45 लाख रुपये दिए थे।’’

पुलिस ने बताया कि ना ही उनकी सरकारी नौकरी लगी और ना उन्हें पैसे वापस मिले।

डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि महिला विधवा है और उसके बच्चे या कोई रिश्तेदार नहीं है। उसके खिलाफ अदालत में कई आपराधिक मामले लंबित हैं।

भाषा निहारिका माधव

माधव


लेखक के बारे में