बस्ती में एक महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया
बस्ती में एक महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया
बस्ती (उप्र), 13 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर अपने छह साल के बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हरदी गांव में संदीप सिंह की पत्नी कीर्ति ने कथित तौर पर अपने बेटे प्रभाव पर तेज धार वाले हथियार से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार बाद में कीर्ति ने खुद को चाकू मार लिया और गंभीर रूप से घायल हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने कहा कि कीर्ति की लगभग सात साल पहले संदीप सिंह से शादी हुई थी और घटना के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।
उन्होंने कहा, 'मां ने अपने छह साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद को चाकू से गंभीर रूप से घायल कर लिया। अभी तक मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। जांच के दौरान कोई अन्य पहलू सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
भाषा सं जफर राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: बस्ती में एक महिला ने बेटे की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pm