गुजरात में आप ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान
गुजरात में आप ने कांग्रेस को पहुंचाया नुकसान
अहमदाबाद/ नयी दिल्ली, आठ दिसंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पांच सीट पर जीत हासिल की और 13 फीसदी मत हासिल किये।
उसका यह प्रदर्शन उसके द्वारा किये गये जोरदार चुनाव प्रचार एवं उसके दावों के बिल्कुल अनुकूल नहीं है, लेकिन उसके लिए राष्ट्रीय पार्टी बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया।
अभियान के दौरान आप ने अपने और पार्टी संयोजक केजरीवाल को क्रमश: भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एकमात्र चुनौती देने वाले के रूप मे पेश किया था। बृहस्पतिवार को मतगणनना में सामने आया कि पार्टी विपक्षी मतों को बांटने एवं भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने में ही कामयाब रही।
वह राज्य में कांग्रेस को मुख्य विपक्षी दल की भूमिका से हटाने में भी विफल रही।
हालांकि, पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने अपनी पार्टी के प्रदर्शन को ‘भाजपा के गुजरात गढ़ में शानदार प्रवेश’ बताया।
भाषा राजकुमार सुभाष
सुभाष

Facebook


