आप सरकार ने पंजाब में अघोषित सेंसरशिप लागू कर दी है: भाजपा

आप सरकार ने पंजाब में अघोषित सेंसरशिप लागू कर दी है: भाजपा

आप सरकार ने पंजाब में अघोषित सेंसरशिप लागू कर दी है: भाजपा
Modified Date: August 8, 2026 / 06:41 pm IST
Published Date: August 8, 2026 6:41 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि ऐसे समय में जब राज्य में ‘बिगड़ती’ कानून व्यवस्था, नशे की समस्या और ‘बढ़ते’ अपराध की स्थिति है, तब भगवंत मान सरकार खबरों पर नियंत्रण करने और मामलों पर पर्दा डालने में लगी हुई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पंजाब में प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे को भी उठाया और आरोप लगाया कि आप सरकार इसमें शामिल लोगों को बचा रही है।

चुघ ने कहा, ‘पंजाब के लोग डर के माहौल में रह रहे हैं, क्योंकि आप सरकार के संरक्षण में राज्य में गैंगस्टर और माफिया राज कर रहे हैं।’

उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब में मीडिया पर ‘अघोषित सेंसरशिप’ लगा दी है।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय यह तय कर रहा है कि प्रिंट मीडिया में क्या प्रकाशित किया जाए और समाचार चैनलों पर क्या दिखाया जाए।

नशे की समस्या के मुद्दे पर भाजपा नेता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में चलाया जा रहा उनकी सरकार का ‘युद्ध नशियों विरुद्ध’ (नशे के खिलाफ युद्ध) अभियान केवल ‘खबरों में बने रहने के लिए किया गया दिखावा और नाटक’ है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘जब कोई नेता खुद ‘नशा’ कर रहा हो तो वह बाहर जाकर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील कैसे कर सकता है?’

उन्होंने मांग की कि लोगों से नशा छोड़ने की अपील करने से पहले भगवंत मान को ‘डोप टेस्ट’ कराना चाहिए।

भाजपा के आरोपों पर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन


लेखक के बारे में