Piyush Mishra At Ranchi Protest : ‘आरंभ है प्रचंड…’ से गूंजा धरना स्थल! छात्रों के बीच पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- इनका दर्द देखा नहीं गया

रांची में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच अभिनेता और गीतकार पीयूष मिश्रा धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने बारिश के बीच प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मुलाकात की, हरसंभव मदद का भरोसा दिया और अपने मशहूर गीत से छात्रों का हौसला बढ़ाया।

Piyush Mishra At Ranchi Protest : ‘आरंभ है प्रचंड…’ से गूंजा धरना स्थल! छात्रों के बीच पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- इनका दर्द देखा नहीं गया

Piyush Mishra At Ranchi Protest / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: August 8, 2026 / 11:38 pm IST
Published Date: August 8, 2026 11:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीयूष मिश्रा रांची में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से मिलने धरना स्थल पहुंचे।
  • उन्होंने छात्रों के लिए वित्तीय और व्यावहारिक मदद करने का भरोसा दिया।
  • पीयूष मिश्रा ने अपना प्रसिद्ध गीत गाकर प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

रांची : Piyush Mishra At Ranchi Protest :  झारखंड की राजधानी रांची में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। बारिश और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद डटे अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ाने के लिए मशहूर अभिनेता और गीतकार पीयूष मिश्रा खुद रांची स्थित धरना स्थल पहुंचे। छात्रों से मुलाकात करते हुए उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के आंसू और उनकी तकलीफ देखकर उनसे रहा नहीं गया। दो दिन का समय मिलते ही वे सीधे छात्रों के बीच पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे नौजवानों के लिए ही गाते और अभिनय करते हैं, इसलिए संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।

‘आरंभ है प्रचंड…’ गाकर छात्रों का बढ़ाया हौसला

छात्रों को संबोधित करते हुए पीयूष मिश्रा ने भावुक अंदाज में कहा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार छात्रों को हर संभव वित्तीय और व्यावहारिक मदद देंगे। उन्होंने रहने के लिए तिरपाल और भोजन-पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीयूष मिश्रा ने अपने प्रसिद्ध गीत ‘आरंभ है प्रचंड…’ को गाकर पूरे माहौल में नया जोश भर दिया, जिससे प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया।

कब तक जारी रहेगा आंदोलन

उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार ने विभिन्न छात्र संगठनों और प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की बातचीत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद अब रांची में अभ्यर्थी कड़ाके की बारिश में भी मैदान में डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.