अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह से ‘स्वच्छ राजनीति’ की बात करने से पहले इस्तीफा देने को कहा

अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह से 'स्वच्छ राजनीति' की बात करने से पहले इस्तीफा देने को कहा

अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह से ‘स्वच्छ राजनीति’ की बात करने से पहले इस्तीफा देने को कहा
Modified Date: March 10, 2026 / 12:25 am IST
Published Date: March 10, 2026 12:25 am IST

कोलकाता, नौ मार्च (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती दी कि यदि वह “स्वच्छ छवि” वाले नेताओं को बढ़ावा देने के प्रति गंभीर हैं तो इस्तीफा दे दें।

निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाताओं के नाम कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हटाए जाने के खिलाफ धरने पर एक सभा को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने शाह के ‘स्वच्छ और बेदाग शासन’ के आह्वान को पाखंड बताया और सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले के संबंध में उनकी गिरफ्तारी का उल्लेख किया।

वर्ष 2010 में, गुजरात के तत्कालीन गृह राज्य मंत्री शाह को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था और मामले के सिलसिले में साबरमती केंद्रीय जेल में रखा गया था। जमानत मिलने से पहले उन्होंने दो महीने से अधिक समय जेल में बिताया और बाद में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया।

शाह ने कहा था कि आरोप केंद्र में तत्कालीन कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा गढ़े गए थे और राजनीति से प्रेरित थे।

बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने राज्य प्रशासन को स्थानांतरण और अन्य राज्यों के पुलिस कर्मियों की तैनाती की धमकी दी।

भाषा तान्या अमित

अमित


लेखक के बारे में