‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा
‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा
प्रयागराज (उप्र), आठ अगस्त (भाषा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर शनिवार को प्रयागराज में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली।
एबीवीपी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मेडिकल चौराहे से सुभाष चौराहे तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी और 150 मीटर लंबा तिरंगा थामे बड़ी संख्या में छात्र और युवा इसमें शामिल हुए।
बयान के मुताबिक, राष्ट्रगान और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ शुरू हुई इस यात्रा के जरिये संगठन ने युवाओं में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बढ़ावा देने का मजबूत संदेश दिया।
एबीवीपी काशी क्षेत्र के सचिव शिवम सिंह ने कहा, ”वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत ही नहीं, बल्कि यह भारत की आजादी की चेतना, सांस्कृतिक पहचान और देशभक्ति की भावना का प्रतीक है। वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।’’
एबीवीपी की प्रयाग महानगर इकाई के सचिव प्रतीक मिश्रा ने कहा, ‘‘प्रयागराज में तिरंगा यात्रा युवाओं की देशभक्त, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति उनकी ताकत को उभारती है। तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।’’
भाषा सलीम शफीक
शफीक

Facebook


