सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या के आरोपियों के फरार होने की आशंका, जांच जारी

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या के आरोपियों के फरार होने की आशंका, जांच जारी

सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या के आरोपियों के फरार होने की आशंका, जांच जारी
Modified Date: May 9, 2026 / 11:19 pm IST
Published Date: May 9, 2026 11:19 pm IST

हैदराबाद, नौ मई (भाषा) जांचकर्ताओं ने आशंका जताई कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी विनय रंजन रे की पत्नी तनुजा की निर्मम हत्या के आरोपी नामपल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन से फरार हो गए, जबकि उन्हें पकड़ने के लिए पुरजोर प्रयास जारी थे।

तेलंगाना के महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद, जिन्होंने शुक्रवार को रे के आवास का दौरा किया, ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नेपाली घरेलू कामगारों द्वारा अंजाम दिए जा रहे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और अब समय आ गया है कि स्थानीय पुलिस के माध्यम से उनकी जांच की जाए या फिर उनकी नौकरी पूरी तरह से बंद करने पर विचार किया जाए।’’

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि उन्हें आशंका है कि आरोपी हैदराबाद-नयी दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस के जरिए शहर से भाग गए हैं, हालांकि भागने के सटीक रास्ते का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्हें ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं।

भाषा

राखी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में