MLA Pallavi Patel FIR Registered: चर्चित विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR दर्ज.. चारबाग RPF का एक्शन, करीब 400 समर्थकों के साथ पहुंची थी यहां

MLA Pallavi Patel FIR Registered: चारबाग रेलवे स्टेशन पर हंगामे के बाद विधायक पल्लवी पटेल समेत सैकड़ों समर्थकों पर रेलवे एक्ट में FIR दर्ज।

MLA Pallavi Patel FIR Registered: चर्चित विधायक पल्लवी पटेल के खिलाफ FIR दर्ज.. चारबाग RPF का एक्शन, करीब 400 समर्थकों के साथ पहुंची थी यहां

MLA Pallavi Patel FIR Registered || Image- AI Generated File

Modified Date: May 9, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: May 9, 2026 9:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पल्लवी पटेल पर चारबाग रेलवे स्टेशन में हंगामा करने का आरोप लगा।
  • करीब 400 समर्थकों संग प्लेटफॉर्म और रेलवे लाइन पर पहुंचीं विधायक पल्लवी पटेल।
  • आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की कई धाराओं में FIR दर्ज की।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की चर्चित महिला नेत्री और सिराथू से अपना दल (कामेरावादी) की विधायक डॉ. पल्लवी पटेल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। (MLA Pallavi Patel FIR Registered) आरोप है कि, विधायक पल्लवी पटेल ने अपने करीब 400 समर्थकों के साथ लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में जमकर हंगामा किया है। इसके एवज में उनपर चारबाग आरपीएफ ने एफआईआर भी दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक़ उनपर जबरन रेलवे स्टेशन और फिर ट्रेन में घुसने और हंगामा करने के आरोप लगे हैं। महिला विधायक पर रेलवे एक्ट के तरह मामल कायम किया गया हैं। बताया जा रहा है कि, डॉ पल्लवी पटेल और उनके समर्थक ‘यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026’ को तत्काल लागू करने की मांग कर रहे थे। इसे ही लेकर उन्होंने रेलवे स्टेशन में हंगामा भी किया हैं।

क्या लिखा है FIR में?

आरपीएफ की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि, आज दिनांक 09 मई को डा० पल्लवी पटेल विधायक सिराथू विधान सभा के नेतृत्व में अपना दल कमेरावादी पार्टी के लगभग 350-400 पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ में अपना दल के झण्डे, (MLA Pallavi Patel FIR Registered) बैनर व पोस्टर लेकर रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ के सरकुलेटिंग एरिया में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन एवं नारेबाजी की जा रही थी।

इस दौरान समय लगभग 13:16 बजे उक्त पार्टी अपना दल की विधायिका डा० पल्लवी पटेल अपने समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ दौड़कर एक्सलेटर के पास वाले रास्ते से रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ के प्लेटफार्म सं० 01 पर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर गये तथा डा० पल्लवी पटेल अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्लेटफार्म नं० 1 की रेलवे लाइन पर उतरकर प्लेटफार्म सं० 1 व 2 के मध्य एम०आर० 1 रेलवे लाइन पर खड़ी डी०पी०सी० (परख) निरीक्षण यान सं० NR240011 के ऊपर चढ़ गयी तथा कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करने लगी।

इस दौरान मुझ निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह एवं बन्दोबस्त ड्यूटी में तैनात हमराह उ०नि० रमेश कुमार रावत, उ०नि० बलराम मीणा, स०उ०नि० राघेश्याम त्रिपाठी, हे०का० महेश कुमार, हे०का० सुनील प्रसाद, हे०का० अखिलेश कुमार तिवारी, म०का० प्रियंका, म०का० आरती रे०सु०ब० स्टाफ लखनऊ मेंन व अन्य जीआरपी तथा सिविल पुलिस बल सदस्यों के साथ डा० पल्लवी पटेल एवं कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन से समय 13:25 बजे बामुश्किल बाहर किया गया।

डा० पल्लवी पटेल विधायक सिराथू द्वारा अपने कार्यकर्ताओं सहित रेलवे परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर रेलवे परिसर एवं एम०आर० 1 में खड़ी डी०पी०सी० उपरोक्त पर चढ़कर नारेबाजी कर न्यूसेन्स उत्पन्न किया गया। (MLA Pallavi Patel FIR Registered) मौके पर कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के कारण मौके पर गिरफ्तारी सम्भव नहीं हो पायी।

डा० पल्लवी पटेल विधायक सिराथू के नेतृत्व में उनके कार्यकर्ताओं नाम पता अज्ञात के द्वारा किया गया यह कृत्य पूर्ण रूप से असंवैधानिक एवं रेलवे एक्ट की धारा 147, 145, 156 रेलवे एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध है। अतः पोस्ट हाजा पर मु०अ०सं० 804/2026 अन्तर्गत धारा 147,145,156 रेलवे एक्ट बनाम डा० पल्लवी पटेल व अन्य के विरुद्ध दिनांक 09.05.2026 वास्ते जांच पंजीकृत किया जाता है। मुकदमें का विवरण पोस्ट के रजिस्टर में दर्ज किया जायेगा। डीसीआर के माध्यम से आला अफसरान को सूचित किया जा रहा है तथा मुकदमें की इत्तला माननीय न्यायालय एसीजेएम/रेलवे/लखनऊ को भिजवायी जा रही है। मुकदमें की अग्रिम जांच उ०नि० लक्ष्मी सिंह द्वारा की जायेगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

जनगणना 2027: सिंधुदुर्ग का मूठ गांव स्व-गणना पूरा करने वाला महाराष्ट्र का पहला गांव बना

श्रम सुधार: सरकार ने नियमों को अधिसूचित कर चार नई संहिताओं को पूरी तरह लागू किया

पीएमके संस्थापक रामदास ने राज्यपाल से टीवीके को सरकार बनाने का आमंत्रण देने का आग्रह किया

शुभेंदु लोगों से गहराई से जुड़े हैं: मोदी ने मुख्यमंत्री को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा

सैमसंग ने भारत में अपने प्रमुख नवाचार, शिक्षा कार्यक्रम के पांचवें संस्करण की शुरुआत की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown