अभिनेता सलीम कुमार अस्पताल में भर्ती, जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया

अभिनेता सलीम कुमार अस्पताल में भर्ती, जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया

अभिनेता सलीम कुमार अस्पताल में भर्ती, जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया
Modified Date: June 6, 2026 / 01:31 pm IST
Published Date: June 6, 2026 1:31 pm IST

कोच्चि, छह जून (भाषा) राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार को शनिवार को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें फिलहाल जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि कुमार की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

वर्ष 2010 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले कुमार का कुछ वर्ष पहले यकृत (लिवर) प्रतिरोपण हुआ था।

फिल्मों में आने से पहले नाटक और मिमिक्री से जुड़े रहे कुमार ने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वह मलयालम सिनेमा में हास्य और चरित्र भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

हाल में हुए केरल विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार ने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) का खुलकर समर्थन किया था। वह कई मौकों पर उसके नेताओं के साथ दिखाई दिए थे और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के नेतृत्व की आलोचना भी की थी।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में