Gujarat Road Accident: आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीच गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग
Gujarat Road Accident: आप नेता समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर ही बीच गई लाशें, देखकर कांप उठे लोग
Gujarat Road Accident | Photo Credit: AI
- कार और डंपर ट्रक की टक्कर
- पांच लोगों की मौत
- दो घायल भर्ती
मोरबी: Gujarat Road Accident गुजरात के मोरबी जिले में एक कार की डंपर ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। (Morbi Accident News) हलवद पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे मोरबी-हलवद राजमार्ग पर चरडवा गांव के पास हुआ। उस समय डंपर ट्रक सड़क पार कर रहा था, तभी कार उससे जा टकराई।
Morbi Highway Accident दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को बाहर निकालने के लिए मशीन की मदद लेनी पड़ी। अधिकारी ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने राजकोट के एक अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। दो घायलों को गंभीर हालत में राजकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में परेश धाधेया (24) भी शामिल हैं, जो पहले एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए थे और उन्हें भालवद तालुका के रांचोरगढ़ से अस्पताल ले जाया जा रहा था। अन्य मृतकों की पहचान प्रेमजी धाधेया (आम आदमी पार्टी के तालुक पंचायत सदस्य), सुरेश सिरोया (47), वीराम धाधेया (28) और भरत धाधेया (39) के रूप में हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 6 June 2026 : भाग्य बदलने वाला शनिवार! आज के पंचांग में जानें अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल का सटीक समय, इस दिशा में जाने से बचें
- Gautam Gambhir Statement: साई सुदर्शन या पडिक्कल? अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में किसे मिलेगा मौका? मैच से पहले कोच ने खोले राज
- Dhar Couple Found Dead in Car: सड़क पर इस हाल में मिला प्रेमी जोड़ा, कार के अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

Facebook


