अभिनेत्री ज्योतिका ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया
अभिनेत्री ज्योतिका ने प्रदर्शनकारी छात्रों का समर्थन किया
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) अभिनेत्री ज्योतिका ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रति समर्थन जताया।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक से प्रभावित छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर छात्र और अन्य समर्थक 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
ज्योतिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई पोस्ट में कहा कि वह जवाबदेही के पक्ष में खड़ी हैं।
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं छात्रों के साथ खड़ी हूं। मैं जवाबदेही के साथ खड़ी हूं। मैं लोकतांत्रिक भारत के पक्ष में हूं। मैं शिक्षा व्यवस्था में सुधार के पक्ष में हूं। हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे सोनम वांगचुक, अभिजीत दीपके और सौरव दास जैसे बनें। ‘जेन जेड’ पर गर्व है।’
उन्होंने लिखा, ‘‘आपने साबित कर दिया है कि हम सब मिलकर भारत हैं। दबाव तोड़ने के लिए धन्यवाद। हमें निडर बनाने के लिए धन्यवाद। कॉजपा। ज्योतिका।’’
छात्रों ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने का प्रयास किया था, लेकिन प्रशासन ने बल प्रयोग कर प्रदर्शन को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
आलिया भट्ट, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, शबाना आजमी, प्रकाश राज, राजकुमार राव, रेवती, टोविनो थॉमस, अनुराग कश्यप और अरिजीत सिंह सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने भी प्रदर्शनकारी छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया है।
भाषा
,
प्रचेता संतोष
संतोष

Facebook


