पिता की मौत के बाद कॉजपा सदस्य ने ममता बनर्जी से मुलाकात की
पिता की मौत के बाद कॉजपा सदस्य ने ममता बनर्जी से मुलाकात की
कोलकाता, 15 सितंबर (भाषा) ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के एक सदस्य ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी से उनके कालीघाट स्थित आवास पर मुलाकात की और अपने पिता की याद में एक स्कूल बनवाने का अनुरोध किया।
कॉजपा के इस सदस्य के पिता की पिछले महीने पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में उनके घर पर हुए कथित हमले के बाद मौत हो गई थी।
इंदास क्षेत्र के करिशुंडा गांव के निवासी अब्दुल हाफिज कथित हमले और अपने पिता की मौत से जुड़े मामले की प्राथमिकी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज के साथ ममता से मिले। हालांकि, हाफिज ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात नहीं की।
तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य डोला सेन ने कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक नहीं थी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसमें राजनीति मत तलाशिए। इसका तृणमूल-कॉजपा से कोई संबंध नहीं है।’’
भाषा प्रचेता पारुल
पारुल

Facebook


