सोशल मीडिया से दोस्ती के बाद परवान चढ़ा प्यार, शादी के दिन ही खत्म हुआ दूल्हा समेत पूरा परिवार

फेसबुक के जरिए इंदौर की लड़की से दोस्ती हुई थी, दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी तय हुई, इसके चलते चौथ का बरवाड़ा से बरात इंदौर के लिए रवाना हुई और कोटा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, यहां दूल्हे समेत उसका पूरा परिवार खत्म हो गया.

सोशल मीडिया से दोस्ती के बाद परवान चढ़ा प्यार, शादी के दिन ही खत्म हुआ दूल्हा समेत पूरा परिवार

dulha death case

Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 21, 2022 11:26 am IST

जयपुर, 20 फरवरी 2022। राजस्थान के कोटा के चंबल की छोटी पुलिया पर देर रात बारात के साथ शादी के लिए जा रही एक कार नदी में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें दूल्हे सहित 9 लोगों की मौत हो गई। चौथ का बरवाड़ा से रात 2:00 बजे किशन लाल के पुत्र की बारात इंदौर के लिए निकली। यहां दूल्हे की गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने के कारण कार चंबल नदी में गिर गई। दूल्हे के परिवार सहित कई लोग बारात में गए हुए थे।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

दूल्हा अविनाश जयपुर में सफाई का काम करता था और फेसबुक के जरिए इंदौर की लड़की से दोस्ती की थी, दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी तय हो गई, इसके चलते चौथ का बरवाड़ा से बारात इंदौर के लिए रवाना हुई और कोटा मैं दुर्घटना का शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें: सत्ता में फिर से आई BJP तो बनेगा दंगा मंत्री का नया पद, टिकैत बोले- नागपुर से आ चुके हैं ऑर्डर

जानकारी के मुताबिक दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से देर रात निकलकर बारात लेकर उज्जैन जा रहे थे, इसी दौरान कोटा में नयापुरा पुलिया से कार अनियंत्रित होकर चंबल नदी में गिर गई। कार में सवार लोगों ने कांच खोलने के प्रयास किए पर सिर्फ एक ही कांच खुल पाया, जिसकी वजह से 7 लोगों की कार में ही मौत हो गई। बाकी 2 लोगों की लाश नदी में काफी दूर निकल गई, सुबह स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। पुलिस की गोताखोर टीम यहां से 9 शव बरामद किया है।

कार हादसे का शिकार हुए लोगों के नाम इस प्रकार हैं—

– अविनाश वाल्मीकि, दूल्हा, निवासी चौथ का बरवाड़ा
– केशव, दूल्हे का भाई, निवासी चौथ का बरवाड़ा
– इस्लाम खान, कार चालक, निवासी चौथ का बरवाड़ा
– कुशाल, निवासी टोंक फाटक, जयपुर
– शुभम, निवासी टोंक फाटक, जयपुर
– राहुल, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर
– रोहित, निवासी टोंक फाटक, जयपुर
– विकास, निवासी घाट गेट, जयपुर
– मुकेश, निवासी मालवीय नगर, जयपुर

कुल्हाड़ी थाना पुलिस तथा नगर परिषद की टीम ने रेस्क्यू कार्य कर करीब 2 घंटे की मशक्कत से सभी शवों और गाड़ी को बाहर निकाला और फिर सभी मृतकों के शवों को राजकीय अस्पताल में रखवाया और पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इधर घटना की सूचना गांव में पहुंचने के साथ ही पूरे गांव में मातम पसर गया।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com