प्रियंका के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा भी आ सकते हैं सक्रिय राजनीति में, सोशल मीडिया पर दिया इशारा

प्रियंका के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा भी आ सकते हैं सक्रिय राजनीति में, सोशल मीडिया पर दिया इशारा

प्रियंका के बाद अब रॉबर्ट वाड्रा भी आ सकते हैं सक्रिय राजनीति में, सोशल मीडिया पर दिया इशारा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: February 24, 2019 11:36 am IST

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में प्रवेश के बाद अब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। ये संकेत उन्होंने अपनी एक फेसबुक पोस्ट पर दिए हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा कि मैं बड़े स्तर पर लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हूं।

उन्होंने आगे लिखा है कि महीनों और सालों तक लोगों के बीच काम करने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि मुझे आम जनता के लिए बड़े स्तर पर कुछ करने की जरूरत है। खासतौर पर यूपी में काम करने के बाद ऐसा लगा कि यहां काफी कुछ करना बाकी है। मेरे हिसाब से बीते कुछ सालों में सीखे गए अपने अनुभव को यूं ही बेकार होने देना सही नहीं है।

प्रयागराज कुंभ में प्रधानमंत्री मोदी का अलग अंदाज, सफाई कर्मियों के धोए पांव, सम्मान भी किया.. देखें वीडियो 

उन्होंने आगे लिखा कि एक बार जैसे ही मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार साबित हो जाएंगे उसके बाद में बड़े स्तर पर काम करना चाहूंगा। बता दें कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी थी।


लेखक के बारे में