अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कश्मीर में कई स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कश्मीर में कई स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा

अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कश्मीर में कई स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा
Modified Date: April 8, 2026 / 01:32 pm IST
Published Date: April 8, 2026 1:32 pm IST

श्रीनगर, आठ अप्रैल (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद कश्मीर के विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया जा रहा है, और लोगों ने इसे ईरान की ‘जीत’ करार दिया है।

घाटी के विशेष रूप से शिया बहुल क्षेत्रों में सैकड़ों लोग युद्धविराम का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर जमा हुए।

शहर के सैदाकदल और जदीबल क्षेत्रों के साथ ही घाटी के बडगाम, बारामूला, गांदरबल, पुलवामा और बांदीपोरा जिलों में भी जश्न का माहौल बन गया है।

ईरानी झंडे लहराते हुए लोगों ने युद्धविराम की घोषणा पर खुशी जताई और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस दौरान जश्न के हिस्से के रूप में कश्मीरी कहवा भी बांटा गया।

इस युद्धविराम को लोगों ने अमेरिका और इजराइल पर ईरान की ‘जीत’ बताया।

बडगाम में शिया समुदाय के एक सदस्य ने कहा, ‘यह युद्धविराम ईरान के लिए एक जीत है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। आज हम इस जीत का जश्न मना रहे हैं।’

इससे पहले, ईरान के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए कश्मीर में बड़े पैमाने पर धन जुटाने के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसमें लोगों ने ईरान के लोगों की मदद के लिए पैसे और अन्य कीमती सामान दान किए थे।

कश्मीर और ईरान के बीच गहरे सांस्कृतिक, भाषाई और धार्मिक संबंध हैं जिसके कारण कश्मीर को अक्सर ‘ईरान-ए-सगीर’ (छोटा ईरान) कहा जाता है।

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में