अग्निकुल कॉस्मॉस ने ‘तकनीकी समस्या’ के कारण अपना पहला रॉकेट प्रक्षेपण स्थगित किया

Ads

अग्निकुल कॉस्मॉस ने ‘तकनीकी समस्या’ के कारण अपना पहला रॉकेट प्रक्षेपण स्थगित किया

  •  
  • Publish Date - March 21, 2024 / 08:36 PM IST,
    Updated On - March 21, 2024 / 08:36 PM IST

चेन्नई, 21 मार्च (भाषा) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास में बनाये गए स्टार्टअप अग्निकुल कॉस्मॉस प्राइवेट लिमिटेड ने ‘तकनीकी समस्या’ के कारण अपना पहला रॉकेट प्रक्षेपण स्थगित कर दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने मूल रूप से 22 मार्च को सुबह सात बजे यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के परिसर के भीतर स्थित अपने निजी प्रक्षेपण स्थल से मिशन ‘अग्निबाण एसओआरटीईडी’ (सब ऑर्बिटल टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर) प्रक्षेपित करने की योजना बनाई थी।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल रात पूर्ण उलटी गिनती पूर्वाभ्यास के आधार पर अग्निकुल अत्यधिक सावधानी बरतते हुए प्रक्षेपण को रोक रहा है। आप सभी को नई तारीख और समय के बारे में सूचित करेंगे। यह प्रक्षेपण शुक्रवार 22 मार्च 2024 के लिए रद्द कर दिया गया है।’’

शुक्रवार के प्रक्षेपण के जरिये, अग्निकुल कॉस्मॉस कक्षीय प्रक्षेपण यान ‘अग्निबाण’ के माध्यम से अपने ग्राहकों के लिए अंतरिक्ष परिवहन को अधिक सुलभ और किफायती बनाना चाहता था।

भाषा प्रशांत सुभाष

सुभाष