New Generation Trains in Kolkata || Image- Wikipedia File
कोलकाता: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कोलकाता दौरे के दौरान मेट्रो और रेलवे परियोजनाओं की समीक्षा की। (New Generation Trains in Kolkata) उन्होंने बताया कि राज्य सरकार, सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ विस्तृत बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई और छह महीने बाद फिर समीक्षा करने का निर्णय लिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
रेल मंत्री ने कहा कि बैठक में प्रत्येक परियोजना से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम तय किए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। वैष्णव ने कहा कि छह महीने बाद दोबारा बैठक कर यह देखा जाएगा कि तय किए गए कार्यों पर कितना अमल हुआ है और परियोजनाओं की प्रगति किस स्तर तक पहुंची है।
रेल मंत्री ने कोलकाता मेट्रो में यात्रा करने के बाद बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले चार से पांच वर्षों में 60 नई पीढ़ी की आधुनिक मेट्रो ट्रेनों को शामिल किया जाएगा। (New Generation Trains in Kolkata) उन्होंने कहा कि इन नई ट्रेनों के आने से कोलकाता मेट्रो पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस हो जाएगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का लक्ष्य शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
इस बीच राज्य सरकार ने भी कोलकाता के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शहर को जल्द ही वाटर मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही कोलकाता देश का 18वां शहर बन जाएगा जहां जल आधारित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध होगी। राज्य सरकार ने केंद्र की सागरमाला कार्यक्रम के दूसरे चरण में सक्रिय भागीदारी का फैसला किया है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में लगभग 22,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इनमें तटीय विकास, मत्स्य अवसंरचना, द्वीप विकास और अन्य समुद्री परियोजनाएं शामिल हैं।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Travelling in Kolkata Metro, Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw says, “60 new trains of the new generation will be inducted into Kolkata Metro in the next five years…” pic.twitter.com/1z0rlt5p0u
— ANI (@ANI) June 6, 2026
मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत
सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन
मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल
राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी
सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की