BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Ahmedabad Hookah Party Raid Video: शादी की 25वीं सालगिरह पर पार्टी का आयोजन, रईसजादों को परोसी गई महंगी विदेशी शराब, 81 पुरुष और 38 महिलाएं पकड़ाए

Ahmedabad Hookah Party Raid Video: शादी की 25वीं सालगिरह पर पार्टी का आयोजन, रईसजादों को परोसी गई महंगी विदेशी शराब, 81 पुरुष और 38 महिलाएं पकड़ाए

Ahmedabad Hookah Party Raid Video: शादी की 25वीं सालगिरह पर पार्टी का आयोजन, रईसजादों को परोसी गई महंगी विदेशी शराब / Image: Viral Video

Ahmedabad Hookah Party Raid Video: शादी की 25वीं सालगिरह पर पार्टी का आयोजन, रईसजादों को परोसी गई महंगी विदेशी शराब / Image: Viral Video

Deepak Dilliwar
Published: 06 Feb 2026 | 10:25 amModified: 06 Feb 2026 | 10:25 am
HIGHLIGHTS
  1. कारोबारी की शादी की 25वीं सालगिरह का जश्न मनाया जा रहा था
  2. पुलिस ने 81 पुरुषों और 38 महिलाओं को हिरासत में लिया
  3. जब्त सामान की कुल कीमत ₹2.91 करोड़ आंकी गई

साणंद: Ahmedabad Hookah Party Raid Video देश के कई राज्यों में लगातार शराबंदी की मांग होने लगी है। लेकिन दूसरी ओर जिन राज्यों में शराबबंदी है वहां लोग जमकर जमकर जाम छलका रहे हैं। ये बातें हम यूं ही नहीं कह रहे हैं। दरअजल गुजरात में शराबबंदी होने के बावजूद शराब पार्टी आयोजन किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 81 पुरुषों के साथ 38 महिलाओं हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यहां करीब 2 करोड़ रुपए का सामान भी मिले हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

दारू पार्टी करते 81 पुरुषों के साथ 38 महिला पकड़ाए

Ahmedabad Hookah Party Raid Video मिली जानकारी के अनुसार एक स्थानीय कारोबारी ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर पार्टी का अयोजन किया था। पार्टी में विदेशी और महंगी ब्रांड की शराब परोसी गई थी। वहीं, पार्टी में महिलाओं को पुरुषों को मास्क पहनकर बुलाया गया था, ताकि किसी की पहचान सामने ना आके। लोग पार्टी में मास्क पहनकर डांस कर रहे थे कि अचानक वहां पुलिस की टीम आ धमकी। पुलिस को देखते ही पार्टी में आए लोगों में हड़कंप मच गया और सब मुंह छिपाकर भागने लगे। बताया गया कि पार्टी में आए सभी लोग अमीर घराने के थे।

शादी की 25वीं सालगिरह पर पार्टी का आयोजन

बताया गया कि पुलिस ने मौके से 81 पुरुषों के साथ 38 महिलाओं को नशे में हालत में पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में अहमदाबाद के बिल्डर, व्यापारी और डॉक्टर शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी में शराब, हुक्का के सामान और BMW और Audi कारों सहित 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 2.91 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विदेश से मंगाई महंगी शराब

पुलिस के अनुसार, प्राइवेट जगह पर 11 टेबल पर केक, हुक्का और शराब का इंतजाम किया गया था। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के एसपी ओमप्रकाश जाट ने बताया कि एक सूचना के आधार पर देर रात छापा मारा गया। सभी हिरासत में लिए गए लोगों को साणंद पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बाद में मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। हिरासत में लिए गए लोगों की मेडिकल जांच और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सामने आया है कि काफी आरोपी 40 साल से कम उम्र के हैं। साणंद अहमदाबाद जिले में आता है। यह एक बड़ा कस्बा है। यहां पर काफी कंपनियों के दफ्तरों के साथ हाईराइज बिल्डिंग्स हैं।

 

कटघरे में पुलिस प्रशासन

पार्टी में आए लोगों का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। लोग सोशल मीडिया पर लगातार ये सवाल पूछने लगे हैं कि शराबबंदी के बावजूद भारी मात्रा में शराब कैसे पहुंची? क्या पुलिस की मदद के बीना इतनी बड़ी पार्टी का आयोजन किया जा सकता है? मामला सामने आने के बाद अब पुलिस की संलीप्तता पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह पुलिस के लिए सबसे बड़ा जांच का विषय है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, महंगी विदेशी शराब विशेष रूप से बाहर से मंगवाई गई थी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Ahmedabad Hookah Party Raid Video: 119 High-Profile Guests Detained in Sanand for Liquor & Hookah.

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm