Pariksha Pe Charcha 2026 Live: शुरू हुआ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधा संवाद कर रहे पीएम मोदी, यहां देखें लाइव
Pariksha Pe Charcha 2026 Live: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में पीएम मोदी देशभर के विद्यार्थियों से चर्चा कर रहे हैं।
Pariksha Pe Charcha 2026 Live/Image Credit: IBC24.in
- पीएम मोदी का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम शुरू हो गया है।
- पीएम मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सीधा संवाद कर रहे हैं।
- छात्र भी पीएम मोदी से खुलकर सवाल कर रहे हैं।
Pariksha Pe Charcha 2026 Live: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2018 से लगातार हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्र-छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों से परीक्षा को लेकर चर्चा करते हैं। इस बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम आज 6 फरवरी शुक्रवार को किया गया है। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में पीएम मोदी देशभर के विद्यार्थियों से चर्चा कर रहे हैं। (Pariksha Pe Charcha 2026) कार्यक्रम का राष्ट्रीय आयोजन नई दिल्ली में सुबह 10 बजे से किया गया है।
कितने बजे शुरू हुआ कार्यक्रम
Pariksha Pe Charcha 2026 Live: ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का प्रसारण DD न्यूज, DD इंडिया, DD नेशनल और ऑल इंडिया रेडियो पर किया जाएगा। (Pariksha Pe Charcha 2026 Live) इसके साथ ही इस कार्यक्रम को अन्य छात्र शिक्षा मंत्रालय के यूट्यूब चैनल और Mygov.in पोर्टल पर भी देख सकते हैं। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम शुबह 10 बजे से शुरू हुआ है। परीक्षार्थियों के साथ संवाद सत्र गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, असम के गुवाहाटी और दिल्ली में सात, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर आयोजित किए गए।
पीएम मोदी ने X पर शयेर किया था पोस्ट
Pariksha Pe Charcha 2026 Live: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा था कि,‘‘हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों के साथ बातचीत करना और तनाव मुक्त परीक्षाओं एवं कई अन्य चीजों पर चर्चा करना ताजगी भरा होता है।” पीएम एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इस वीडियो में पीएम मोदी बच्चों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं और (Pariksha Pe Charcha 2026) उनके कंफ्यूजन को दूर कर परीक्षा का स्ट्रेस कम कर रहे हैं।
छात्र ने बताया कैसा रहा अनुभव
Pariksha Pe Charcha 2026 Live: एक छात्र ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, “हमने ऐसा अपने सपने में भी नहीं सोचा था कि पीएम मोदी खुद हमसे मिलेंगे।” वहीं, पीएम मोदी ने सभी बच्चों से पूछा कि, उन्होंने कुछ खाया या नहीं, जिसका जवाब सभी ने हां में दिया। इस दौरान कुछ छात्रों ने पीएम से सवाल पूछे, “रोजाना कौन सी एक छोटी सी हैबिट (Pariksha Pe Charcha 2026) अपनानी चाहिए, जिससे हम अपने सपने के नजदीक पहुंचते जाएं? हमें मोटिवेशन की जरूरत है या अनुशासन की? आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आप हमें क्या सलाह देना चाहेंगे? आपने अपने तनाव को कैसे हैंडल किया?”
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Kisan Kalyan Yojana: पीएम किसान योजना की किस्त से पहले किसानों को मिलने वाले हैं 2-2 हजार रुपए, इस तारीख को खाते में ट्रांसफर होगी राशि, पढ़ें पूरी खबर
- Karan Singh Verma Controversial Statement: ‘कार्यक्रम में नहीं आए तो कट जाएगा लाडली बहनों का नाम’ भरे मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी महिलाओं को धमकी
- Stock Market Today: तूफान से पहले की खामोशी? शेयर मार्केट में नरमी के आसार, गिफ्ट निफ्टी की चाल ने बढ़ाई निवेशकों की बेचैनी!

Facebook


