CM Kisan Kalyan Yojana: पीएम किसान योजना की किस्त से पहले किसानों को मिलने वाले हैं 2-2 हजार रुपए, इस तारीख को खाते में ट्रांसफर होगी राशि, पढ़ें पूरी खबर

CM Kisan Kalyan Yojana: नवंबर के महीने से सीएम किसान कल्याण योजना के किस्त के इंतजार में किसानों के लिए अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है।

CM Kisan Kalyan Yojana: पीएम किसान योजना की किस्त से पहले किसानों को मिलने वाले हैं 2-2 हजार रुपए, इस तारीख को खाते में ट्रांसफर होगी राशि, पढ़ें पूरी खबर

kisan yojana/ image source: views24official X HANDLE

Modified Date: February 6, 2026 / 09:33 am IST
Published Date: February 6, 2026 9:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम किसान 14वीं किस्त जल्द
  • फरवरी में दोगुनी राशि मिलने की संभावना
  • पीएम किसान 22वीं किस्त भी आएगी

MP CM Kisan Kalyan Yojana: नवंबर के महीने से सीएम किसान कल्याण योजना के किस्त के इंतजार में किसानों के लिए अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि, योजना की 14वीं किस्त 15 फरवरी 2026 से पहले किसानों के खाते में जारी की जा सकती है। चलिए विस्तार से आपको खबर में पूरी जानकारी देते हैं।

Kisan Kalyan Yojana: 15 फरवरी को जारी हो सकती है 14वीं किस्त

मध्य प्रदेश के लगभग 81 लाख किसानों को लंबे समय से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Yojana) की 14वीं किस्त का इंतजार था। नवंबर महीने से किसान इस किस्त के रूप में 2000 रुपये के ट्रांसफर की उम्मीद कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, योजना की 14वीं किस्त 15 फरवरी 2026 से पहले किसानों के खाते में जारी की जा सकती है। यह तारीख इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 15 फरवरी को शिवरात्रि का त्योहार है, और इससे पहले किसानों को आर्थिक सहायता मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार, सीएम किसान कल्याण योजना की अगली किस्त जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। 18 फरवरी को मध्य प्रदेश का बजट पेश किया जाएगा। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि इससे पहले ही सरकार उन्हें इस योजना की राशि का लाभ पहुंचा सकती है। हालांकि, अभी तक इस किस्त की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान योजना की भी राशि इसी महीने

फरवरी के महीने में किसानों के लिए यह माह और भी खास हो सकता है, क्योंकि इसी महीने पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त भी उनके खाते में आने की संभावना है। यदि इसमें कोई देरी नहीं होती है और सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त भी जारी हो जाती है, तो किसानों के खाते में एक साथ 4000 रुपये आ सकते हैं। पीएम किसान की 22वीं किस्त के तहत भी 2000 रुपये जल्द ही ट्रांसफर किए जाने की संभावना है।

मध्य प्रदेश के किसानों को पिछली बार सीएम किसान कल्याण योजना की किस्त मिलने में थोड़ा समय लगा था। पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को किसानों के खाते में आई थी, लेकिन सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का ट्रांसफर अब तक नहीं हुआ है। इससे किसानों में कुछ असमंजस और उत्सुकता बनी हुई है।

किसानों को यह योजना उन किसानों के लिए है जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने इस योजना से लगभग 32 लाख नाम काट दिए हैं। मध्य प्रदेश में पिछली किस्त सीएम किसान कल्याण योजना की 82 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंच चुकी थी, जबकि पीएम किसान की 22वीं किस्त 81,91,274 किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।