दिल्ली में बना अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन, जिसकी कोई गारंटी नहीं: उदयनिधि
दिल्ली में बना अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन, जिसकी कोई गारंटी नहीं: उदयनिधि
तिरुवन्नमलई, 30 मार्च (भाषा) तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सोमवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक)- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को ‘दिल्ली में बना’ बताते हुए तंज कसा और कहा कि इसके टिकने की कोई गारंटी नहीं है।
उन्होंने अन्नाद्रमुक प्रमुख के. पलानीसामी पर अपनी पार्टी को भाजपा को ‘बेचने’ का आरोप भी लगाया।
उदयनिधि ने तिरुवन्नमलई जिले के किलपेन्नाथुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “चाहे कितनी भी टीम आएं, भाजपा की ए टीम, बी टीम, सी टीम लेकिन विजेता टीम द्रमुक ही है।”
उपमुख्यमंत्री ने ‘आदर्श द्रविड़ सरकार’ की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और जनता से समर्थन मांगा।
भाषा जितेंद्र आशीष
आशीष

Facebook


